सफाई यूनियन के 3 पदाधिकारियों की गिरफ्तारी से धरना प्रभावित

गुड़गांव। सफाई के कार्य में जुटी एजेंसियों से अवैध वसूली के आरोप में नगर निगम सफाई यूनियन के 3 पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब माना जा रहा है कि शहर में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। बता दें कि बीती रात विजिलेंस को एक एजेंसी से शिकायत मिली कि शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावि करने वाले नगर निगम सफाई यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह, सचिव नरेश मलकट, जिला प्रधान राजेश जो अवैध रूप से वसूली करते है। शिकायत के साथ सबूत के दौरान पर इन तीनों से फान पर हुई वसूली का एक आडियो रिकार्डिंग भी दी गई।

जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बीती रात ही विजिलेंस ने यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह, सचिव नरेश मलकट व जिला प्रधान राजेश को गिरफ्तार कर लिया था। अब बीते एक माह से धरने को आगे बढ़ाने वाले इन तीनों बड़े पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद धरना प्रभावित होना शुरू हो गया है। यही नहीं बुधवार धरने में शामिल रहन वाले रोल के कई कर्मचारी काम पर वापस आ गए। निगम अधिकारियों का दावा है कि इस धरना प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है, उन्हे विश्वास है कि जल्द ही धरना समाप्त हो जाएगा। निगम के अधिकारियों की माने तो जिन तीन रोल कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है, इसकी जांच की जा रही है। जांच में इस अवैध वसूली के खेल में जितने भी कर्मचारियों की मिलीभगत मिलेगी सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। आरोप साबित होने पर ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से बरखास्त करने की भी कार्रवाई होगी, जिससे भविष्य में शहर में इस तरह का माहौल ना बने।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक