सिलेंडर के फटने से महिला समेत दो की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में 14 अक्टूबर को समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उपचार के दौरान बीती रात को एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो दिन पूर्व एक महिला की मौत हो चुकी है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सुबह के समय सलापुर गांव के भूप सिंह भड़ाना के मकान में रहने वाले रणबीर गुप्ता अपने घर पर समोसा बना रहे थे। उसी समय छोटा गैस का सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने की वजह से रणवीर (24 वर्ष), गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), माल्ती (42 वर्ष), विजय (32 वर्ष) रणधीर (24 वर्ष) सरोज (22 वर्ष) और एक 11 वर्षीय बालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात को रणधीर कुमार (34 वर्ष) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी श्रीमती मालती देवी 42 वर्ष की 18 अक्टूबर की रात को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक