लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

सीकर। शादी के 16 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भाग गई। उसने मंदिर में धोक लगाने के बाद एफिडेविट पर शादी की थी। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में जगदीश प्रसाद (47) निवासी परडोली बड़ी, सीकर ने बताया कि उनके छोटे भाई संजय कुमार की शादी के लड़की ढूंढ रहे थे। 26 जुलाई 2023 को उनका जान-पहचान वाला मनोज कुमार स्वामी अपने साथी श्रवण कुमार सहित तीन महिलाओं पूनम (दुल्हन) माया व पूनम के साथ उनके घर आया। उसने कहा कि अन्य राज्यों से महिलाएं लाकर अविवाहित लड़कों की शादियां करवाते हैं।
तीनों महिलाओं के बारे में बताया कि, तीनों गरीब घर से है और सगी बहनें हैं। वह संजय की शादी पूनम (28), बिहार से करवा देंगे। जिसके बदले ढाई लाख रुपए देने होंगे। परिवार संजय की शादी करने के लिए राजी हो गया। 27 जुलाई को सभी वापस घर आए और रुपए देने को कहा। दूल्हा संजय कुमार ने आरोपी मनोज कुमार और श्रवण को ढाई लाख नगद दे दिया। रुपए लेने के बाद आरोपी संजय और पूनम को शादी करवाने के लिए गांव की डोली बड़ी के एक मंदिर में लेकर गए। दोनों को मंदिर में धोक लगवाई और कहा कि इनकी शादी हो गई है। आरोपियों ने बाद में एफिडेविट पर साइन करवाकर भी दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद पूनम संजय के साथ घर में आ गई। कुछ दिनों बाद पूनम परिवार के साथ खराब व्यवहार करने लगी। बार-बार आरोपियों के साथ चली जाती और वापस आ जाती थी। 23 अगस्त दोपहर को पूनम घर गायब हो गई। परिजनों ने पूनम की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
उसके जाने के बाद घर की अलमारी को देखा तो 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नगद नहीं था। मनोज और श्रवण दुल्हन का पता किया किया तो आरोपियों ने कहा कि तुम जानो और पूनम जाने हमें नहीं पता कि वह कहां चली गई। आरोपी परिवार को धमकियां देने लगे और कहने लगे की जो कुछ हुआ उसे भूल जाओ नहीं तो वह छेड़छाड़ के आरोप में उन्हें फंसा देंगे। रिपोर्ट में जगदीश ने बताया कि यह रुपए लेकर शादियां करवाने वाले लोगों का गिरोह है। ये लोग बकायदा प्लान के मुताबिक शादी करवाने के बाद दुल्हन पैसे-जेवरात लेकर घर से भाग जाती है। ग्रुप के लोग शादी से पहले ही पैसे ऐंठ लेते हैं। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विमल कुमार कर रहें हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक