दुर्गाष्टमी पर नोखा में कन्या पूजन: 121 कन्याओं को भोजन कराया गया

बीकानेर: सेवा भारती समिति नोखा के तत्वावधान में रविवार को कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। दुर्गाष्टमी के अवसर पर स्वर्णकार समाज नोखा के सहयोग से नोखा के पब्लिक पार्क के पास 121 कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया। पूजन के बाद सभी कन्याओं का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, पुष्प वर्षा करके शिक्षण सामग्री वितरित की गई। सेवा जिला मंत्री ने बताया की नोखा नगर में समाज के सहयोग से दो बाल संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें बालकों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं।

नोखा नगर सेवा प्रमुख फूसाराम सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर की सभी सेवा बस्तियों की कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती नगर अध्यक्ष बालचन्द बोथरा, जिला सेवा मंत्री लालचंद गोयल, जिला सेवा प्रमुख सहीराम बिश्नोई, नगर सेवा मंत्री भागचंद बिश्नोई, ओमप्रकाश सोनी, जगदीश तोषावड, प्रभुदयाल सोनी, मघराज सोनी, रामदेव बुटण नोखा गाँव, मनोज सोनी, बाबूलाल सोनी, शंकरलाल बुटण नोखागांव, बजरंग सहदेवडा, ललितकुमार सैन, छैलूदान चारण, केंद्र शिक्षिका सुधा, मधु सिकलीगर मौजूद रहे।