हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का किया निरीक्षण

हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कहा कि मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की संपूर्ण जांच कराई जाएगी। उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर और उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर अथॉरिटी ,मनसा देवी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मनसा देवी मंदिर, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केन्द्र है। इसलिए परिक्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जिओ टेक्निकल, टोपोग्राफिकल और जियोफिजिकल जांच करवा कर, इसकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक