विधायक बनी तो विकास की गंगा बहा दूंगी: कंचन नायक

श्री गंगानगर। रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी टिकट दावेदार और महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कंचन नायक का बार संघ एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमें बार संघ एसोसिएशन अधिवक्ता सदस्यों ने शतरंज-कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कंचन नायक ने श्री गणेश करते हुए इसी के साथ ही जलपान ग्रहण किया। कंचन नायक ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है।
तो वे अवश्य चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बार संघ एसोसिएशन उनका ही परिवार है जिसमें ईश्वर कृपा और जनता के आशीर्वाद से गणतंत्र दिवस पर बार संघ एसोसिएशन में विशेष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस स्वागत कार्यक्रम में बार संघ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस सी डागला,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजपाल लोटिया, संजय कालीराणा,महेन्द्र सिंह बराड़, परविन्द्र बिश्नोई, गोल्डी सोनी,रवि कुमार, सुदर्शन सिंह वानर,सोहन लाल वर्मा,राजू अखबार वाला आदि उपस्थित रहे।
