टॉयलेट गया था, हार्ट अटैक आने पर अंदर ही गिर गया, दरवाजा तोड़ कर निकाला

ट्रेन के टॉयलेट में 22 साल के एक युवक की सोमवार तड़के मौत हो गई। युवक रामेश्वरम में धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। युवक खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन में अपने परिवार और ग्रुप के साथ था। टॉयलेट गया, उसी समय उसे दिल का दौरा पड़ा। जीआरपी पुलिस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हेड कांस्टेबल सांवर सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सेंथी निवासी अक्षय (22) पुत्र नवीन त्रिवेदी की ट्रेन में मौत हो गई। धार्मिक आयोजन में चित्तौड़गढ़ से एक ग्रुप साउथ इंडिया गया था। ये लोग रामेश्वरम में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से उत्तर प्रदेश होकर ये चित्तौड़ लौट रहे थे। इनके ग्रुप में करीब 30 लोग थे। ग्रुप में अक्षय अपने माता पिता और भाई के साथ शामिल था। सभी ग्वालियर-उदयपुर एक्सप्रेस (खजुराहो एक्सप्रेस) से चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे।
अक्षय का परिवार रामेश्वर गया था। उसके पिता नवीन ने रामेश्वर में अपने साथियों के साथ यह फोटो चार दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
अक्षय का परिवार रामेश्वर गया था। उसके पिता नवीन ने रामेश्वर में अपने साथियों के साथ यह फोटो चार दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
जीआरपी ने दरवाजा तोड़ कर निकाला
सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़ पहुंचने से करीब आधा घंटा पहले परिवार ट्रेन से उतरने के लिए अपना सामान समेट रहा था। गंगरार के पास अक्षय टॉयलेट गया था। वहीं पर उसकी तबीयत खराब हुई और वह गिर गया। काफी देर तक अक्षय नहीं लौटा। उसके परिवार वाले चेक करने गए। आवाज देने से अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इतने में सुबह 4.05 बजे ट्रेन के चित्तौड़गढ़ जंक्शन पहुंचने पर परिवार ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची तथा टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा तो अक्षय गिरा हुआ मिला। अक्षय को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक के आने से हुई मौत
अक्षय के इस आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान था। परिवार की सहमति से युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर युवक को हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है।
अक्षय के एमबीबीएस में सलेक्ट होने पर उसके पिता नवीन ने सोशल मीडिया पर उसे बधाई दी थी।
अक्षय के एमबीबीएस में सलेक्ट होने पर उसके पिता नवीन ने सोशल मीडिया पर उसे बधाई दी थी।
एमबीबीएस में सलेक्ट हुआ था
अक्षय ने कोटा में रहकर नीट की तैयारी की थी और ​​​​इसी साल जून में ही नीट क्लियर किया था। इस बीच उसका सर्बिया में एमबीबीएस में एडमिशन होने के कारण वह अगले महीने विदेश जाने वाला था। इससे परिवार काफी खुश था। अक्षय के पिता ने उसे सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उसके पिता नवीन फोटोगाफर हैं। उनका चित्तौड़ में फोटो स्टूडियो है। अक्षय का एक छोटा भाई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक