गाय ने मचाई अफरा-तफरी, स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह रौंदा

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर स्थित नई अनाज मंडी में शनिवार को एक गाय ने अफरा-तफरी मचा दी। गाय ने पहले स्कूटी सवार महिला पर हमला करते हुए उसे पैरों से रौंदा और फिर कुछ सेकेंड बाद ही बाइक सवार बुजुर्ग पर भी हमला बोल दिया। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई है। बता दें कि रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के चलते अच्छी भीड़भाड़ रहती है। शनिवार को भी काफी किसान फसल बेचने आए थे। अनाज मंडी के गेट नंबर-1 के पास अचानक के गाय ने रौद्र रूप ले लिया।

उसने स्कूटी पर जा रही महिला को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और उसे पर पैरों से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ में महिला को छुड़ाने का प्रयास किया तो गाय ने भीड़ पर भी अटैक कर दिया। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उस महिला की जान बचाई। कुछ सेकेंड बाद ही नहीं अनाज मंडी में प्रवेश कर रहे बाइक सवार बुजुर्ग पर भी अपने सींग से हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हमले में किसी की भी जान हानि नहीं हुई। वहीं घायल महिला और लोगों की प्रशासन से यही अपील है कि बेसहारा पशुओं को गौशाला भिजवाया जाए ताकि इस तरह की घटना दोबारा देखने को ना मिले।