पूर्व विधानसभा में जमकर फायरिंग, ASI की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के विधानसभा पूर्व के बाई का बगीचा इलाके में फायरिंग की वारदात हो गई है। एक के बाद एक कई राउंड की फायरिंग और बमबाजी की खबर है। अचानक हुए इस पथराव में पुलिस का एक एएसआई (ASI) घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर की पूर्व विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष हो गया। कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पथराव में एक एएसआई (ASI) घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। दो थाना क्षेत्र बेलबाग और घमापुर का मामला बताया जाता है। मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर ने मोर्चा संभाला है। वहां स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक