ससुराल लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जहानाबाद। जहानाबाद में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की भाई को राखी बांधकर महिला अपने ससुराल लौट रही थी।
इसी दौरान अहियासा से जफरा जाते समय डहरपुर के पास सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र का है। जहां डहरपुर के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के द्वारा घायल महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि पटना जिले के अहियासा से राखी बांधकर वह अपने ससुराल मखदुमपुर लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का क्रंदन शुरू हो गया। वहीँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
