5 लाख रु से ज्यादा की प्रतिबंधित ई सिगरेट की जब्त, मुबंई से इंदौर के पब

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर में दबे छुपे प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर लाखों रुपए की सिगरेट जब्त की है। आरोपी सिगरेट को चाइना से इंपोर्ट करा कर इंदौर में बेच रहे थे। वही पुलिस चार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर प्रोविजन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंदौर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित ई सिगरेट बेची जा रही है। इस बात की जानकारी पुलिस को लगातार मिल रही थी, इसी के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर के चार व्यापारियों को ई सिगरेट बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिबंधित ई सिगरेट सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने पहली कार्रवाई आरटीओ रोड केसर बाग स्थित पार्श्वनाथ नगर निवासी वरुण नानक पर की, वहीं दूसरी कार्रवाई में टावर चौराहा स्थित प्रिंसेस पैलेस पर दबिश देकर आरोपी आकाश खेमचंदानी निवासी सिंधी कॉलोनी से ई सिगरेट जब्त की। इसी के बाद जेल रोड स्थित मार्केट में आकाश कलेक्शन पर दबिश देकर लोकेंद्र राठौर से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पकड़ी है। वही निमय राठौर निवासी द्वारकापुरी को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि यह सभी ई सिगरेट चाइना से बनकर मुंबई में आती है। मुंबई से खरीद कर इंदौर शहर के पब, क्लब और छात्रों के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक