महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव का हुआ विभिन्न महिला प्रतियोगिताओ से भव्य आगाज

भीलवाड़ा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव का आगाज गुरुवार को तेजाजी चौक रूप जी महाराज की बगीची में विभिन्न महिला प्रतियोगिताओं से हुआ। समाज की महिलाओं व युवतियों ने प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। महिला मंडल अध्यक्ष संजना सोनी व प्रतियोगिता संयोजक कृष्णा टांक ने बताया कि दोपहर में हुई मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में दिव्या सोनी प्रथम, इशिता प्रिंसी सोनी द्वितीय, कलावती टीना सोनी तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम भव्य सोनी, द्वितीय प्रिंस सोनी, तृतीय धैर्य सोनी व नीरज सोनी रहे। नींबू चम्मच रेस में प्रथम देव सोनी, द्वितीय प्रिंस सोनी, तृतीय नेहल सोनी व सांत्वना हिमांशी सोनी रहे। चेयर रेस में प्रथम आदित्य सोनी, द्वितीय आर्यन सोनी, तृतीय दिव्या सोनी रहे। निर्णायक की भूमिका नगर परिषद की पूर्व सभापति मंजू पोखरना, अर्चना सोनी, निरंजना सोनी, विद्या सोनी आदि ने निभाई। 27 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक 15 वर्ष की ऊपर की लड़कियों व महिलाओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी।

मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नगर भीलवाडा के अध्यक्ष जसवंत सीकड़ ने बताया कि रूप जी महाराज की बगीची, तेजाजी चौक में 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे खाटू श्याम भजन संध्या श्याम मित्र मंडल स्वर्णकार समाज की ओर से होगी। 27 अक्टूम्बर को शरद पुर्णिमा पर रात्रि 12 बजे समाज के रूप चतुर्भुज मंदिर में खीर का प्रसाद वितरण होगा। 28 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे चित्रकूट धाम से शोभायात्रा निकलेगी। पुरुष सफेद व महिलाएं पीले व चुनर पहनकर भाग लेंगी। सुबह 11:15 बजे रूप जी महाराज की बगीची में महाराजा अजमीढ़ की महाआरती की जाएगी। दोपहर 12:15 बजे सामूहिक स्नेहभोज होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजन लादू लाल डसानिया, मन्नालाल भरावा, माधवलाल डसानिया, रतनलाल कड़ेल, मिट्ठू लाल जंगवाल, कैलाश बेनाथिया, दिलीप सोनी (पत्रकार), अरुण डसानिया, विष्णु भरावा, समाज के नगर कोषाध्यक्ष सूरज डसानिया, महिला मंडल अध्यक्ष संजना सोनी, मंत्री विनीता सोनी, कोषाध्यक्ष खुशबू सोनी, हीरा सोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष लखन सोनी, मंत्री मनोज डसानिया, उपाध्यक्ष विजय डसानिया, कोषाध्यक्ष सुभाष सोनी, कार्यकर्ता राजवीर सोनी, योगेश सोनी ट्विंकल सोनी, राहुल सोनी, बंटी सोनी सहित अन्य समाजजन जूटे है।