रामनवमी जुलूस के दौरान नालंदा में दो गुटों के बीच भिड़ंत, फायरिंग से दो युवक घायल

बिहार : रामनवमी के समापन पर जुलूस के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में भी दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। लहेरी थाना इलाके के दीवानगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल से पथराव के बाद यह हंगामा शुरू होने की बात कही जा रही है। जुलूस की नारेबाजी के दरम्यान पथराव के बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। गुस्साए लोगों ने आगजनी भी की। एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की। इसमें जुलूस में शामिल 2 युवक घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के समझाने पर भी नहीं मान रहे लोग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पहले दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस माइकिंग कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। रोड़ेबाजी में एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रामनवमी के समापन के मौके पर एक पक्ष द्वारा जुलूस निकाला गया था। जुलूस दीवानगंज इलाके के एक धार्मिक स्थल से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ पक्ष के लोग पत्थरबाजी करने लगे। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोग भी उग्र हो गए और दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसी बीच दीवानगंज इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की। इसमें जुलूस में शामिल दो युवकों के घायल होने के बाद तनाव और बढ़ गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक