टीटी दो बार मंत्री बने, सिपाही रहे मील भी विधायक बन गए

श्रीगंगानगर न्यूज़: श्रीगंगानगर चुनावी वर्ष में िरटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों में नेतागिरी की चाह बढ़ी है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पूर्व नौकरशाहों की चुनावी गतिविधियां तेज हुई हैं। श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 8 पूर्व अधिकारी व कर्मचारी टिकट की दौड़ में हैं। रिटायर्ड आईजी टिकट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। अब पूर्व एएसपी से लेकर कांस्टेबल तक टिकट की दौड़ में हैं। सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर, शिक्षक, जिलेदार सहित अन्य पदों से रिटायर्ड पूर्व अधिकारी व कर्मचारी भी टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पांच दावेदार कांग्रेस के हैं। दावेदार अपने सेवाकाल के कार्यों के आधार पर टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। वर्तमान विधानसभा में दो पूर्व कर्मचारी राजकुमार गौड़ श्रीगंगानगर व बलवीर लूथरा रायसिंहनगर से विधायक हैं। गौड़ भारतीय कपास निगम में कार्यालय सहायक और लूथरा बैंक मैनेजर रहे हैं। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से सीआरपीएफ के रिटायर्ड आईजी गिरीश चावला भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे थे। पिछले कुछ समय समय से चावला की गतिविधियां बढ़ी थी। अरोड़ा बाहुल्य विस क्षेत्र होने के आधार पर चावला ने टिकट की जताई थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के नजदीकी माने जाने वाले गिरीश चावला यहां से जयदीप बिहाणी को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद टिकट की दौड़ से बाहर हो गए। जिले में पूर्व नौकरशाह विधायक और मंत्री पद पर भी पहुंचे। श्रीकरणपुर से दो बार विधायक और राज्यमंत्री रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी रेलवे में टीटीई थे। रेलवे से रिटायरमेंट के बाद भारतीय किसान संघ से राजनीति शुरू की। सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गंगाजल मील पुलिस में कांस्टेबल थे। मील ने 1965 से 1971 तक नौकरी की।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक