अपनी ही जन्दीन की पार्टी में खुद को रोस्ट करवा बैठी Taapsee Pannu

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 1 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू जैसे कॉमेडियन ने उनके मुंह पर मजाक उड़ाया, जिस पर एक्ट्रेस ने भी कुछ नहीं कहा। दरअसल, तापसी पन्नू ने अपने जन्मदिन पर अपने घर पर ही एक रोस्ट शो का आयोजन किया था। जिसमें इन सभी हास्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया था।
इस बार तापसी ने अपनी बर्थडे पार्टी बेहद अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने अपने 36वें जन्मदिन पर एक रोस्ट पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई कॉमेडियन को बुलाया गया था। इस रोस्ट पार्टी का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘आज के समय की मांग है कि हम खुद पर मजाक करना सीखें, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न इसकी शुरुआत घर से की जाए। एक साल में परिपक्व होने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? सच में ये सबसे अलग जन्मदिन था।
इस खास पार्टी में तापसी ने अपने फैंस को भी इनवाइट किया था। अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू जैसे कॉमेडियन उनका मनोरंजन करने आए और तापसी को खूब भुनाया। जिस पर तापसी भी खिलखिलाकर हंसती नजर आईं। फैंस को भी तापसी का ये अंदाज काफी पसंद आया।
तापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डैंकी’ में नजर आएंगी। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है साथ ही यह ‘पठान’ और ‘जवां’ के बाद इस साल रिलीज होने वाली शाहरुख खान स्टारर तीसरी फिल्म होगी।
