बहकावे में आकर पति ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

अजमेर। अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में पति के द्वारा पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उसका बेटा और पड़ोसी क्लॉक टावर थाने लेकर पहुंचे जहां घायल को तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल महिला का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। महिला ने देवर के बहकावे में आकर पति के द्वारा हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही देवर पर गंदी नजर रखने और छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोमवार को हरिजन बस्ती निवासी महिला सुबह 11 बजे के करीब काम से घर लौटी थी। घर पर झाड़ू लगाते समय उसका पति शराब के नशे में पहुंचा और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ और जांग पर जा लगा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का 20 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा और बीच-बचाव करते हुए अपनी मां को अन्य परिजनों और क्षेत्रवासियों के साथ क्लॉक टावर थाने लेकर पहुंचा। पुलिस के द्वारा घायल महिला को जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। महिला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घायल महिला ने आरोप लगाया कि वह नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मचारी है। सुबह 10:30 बजे के करीब वह काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते पर उसका देवर और पति शराब का सेवन कर रहे थे। 11 बजे घर पहुंची और साफ सफाई कर रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने बताया कि उसका देवर शादी होने के बाद से उस पर गंदी नजर रखता है। उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है। इसकी शिकायत उसके द्वारा उसके पति से की गई लेकिन घर का होने का बोल कर उसका पति हर बार बात को टाल देता था। महिला ने बताया कि कई बार छेड़छाड़ करने पर उसने उसके देवर की सड़क पर पिटाई भी की थी। पिटाई के बाद से वह उसके पति को भड़का रहा था। सोमवार को दोनों एक साथ शराब पी रहे थे और इसी दौरान देवर के द्वारा उसके पति को भड़काया गया। देवर के बहकावे में आकर उसका पति घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक