देश में बंद हो गई वॉल्वो XC40 पेट्रोल की बिक्री, अब सिर्फ मौजूद है पेट्रोल version

वोल्वो ने भारत में अपनी XC40 पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी है। अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय बाजार के लिए केवल पांच मॉडल दिखाई दे रहे हैं, जिनमें 4 एसयूवी – XC40 रिचार्ज, C40 रिचार्ज, XC60 और XC90 और एक सेडान S90 शामिल हैं। हालाँकि, यह देखना बाकी है कि XC40 को भारतीय बाजार में अस्थायी रूप से बंद किया गया है या स्थायी रूप से बंद किया गया है। लेकिन स्वीडिश कार निर्माता की 2030 तक एक पूर्ण-इलेक्ट्रिक ब्रांड में बदलने की प्रतिबद्धता को देखते हुए, इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए आईसीई वेरिएंट में वापसी करना मुश्किल लगता है।

देश में में बंद हो गई वॉल्वो XC40 पेट्रोल की बिक्री, अब सिर्फ मौजूद है पेट्रोल version
वोल्वो XC40 पेट्रोल विशिष्टताएँ
भारत में, XC40 B4 अल्टीमेट वैरिएंट में उपलब्ध था, जो माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश करता था। जो कि 48V बैटरी के साथ 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन था। यह पावरट्रेन 197 bhp पावर और 300 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
कीमत कितनी थी
वैश्विक बाजार में वोल्वो XC40 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLA, BMW X1 और ऑडी Q3 से है। इस एसयूवी को पिछले साल ही मिड-साइकिल फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया था। XC40 की एक्स-शोरूम कीमत 46.40 लाख रुपये थी।
वोल्वो xc40 रिचार्ज स्पेक्स
लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए वोल्वो अब भारत में इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल XC40 रिचार्ज बेचती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं जो 402 bhp पावर और 660 Nm टॉर्क जेनरेट करती हैं। यह कार महज 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |