महिला की पत्थर मारकर हत्या, मारने से पहले प्रताड़ित भी किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में व्यभिचार करने के आरोप में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मीडिया सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को लाहौर से लगभग 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने उस पर व्यभिचार का आरोप लगाया।
शुक्रवार को शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया और पत्थर मारकर हत्या कर दी। पत्थर मारने से पहले उन लोगों ने उसे प्रताड़ित भी किया। पुलिस ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों भाई भाग गए और माना जाता है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब के मियांवाली जिले में सम्मान के नाम पर एक युवा महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक