Chandrayaan 3 ने चांद पर प्रज्ञान ने फिर खोजा सल्फर, और अन्य खनिज तत्व

चंद्रयान-3 मिशन के दौरान हर दिन नई जानकारी मिल रही है। लगभग हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इन सफलताओं में रोवर प्रज्ञान में लगे अन्य उपकरणों (टूल्स) ने भी चंद्रमा पर सल्फर की मौजूदगी का पता लगाया है। इस खोज के बारे में इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इससे पहले रोवर पर लगे लेजर स्पेक्ट्रोस्कोप एलआईबीएस उपकरण ने सल्फर की मौजूदगी का पता लगाया था। आपको बता दें कि अब तक की खोजों से चंद्रमा पर एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की मौजूदगी का पता चला है।
यह जांच भी अब इसरो ही करेगा
इस बीच अब यह जानकारी सामने आ रही है कि इसरो यह भी पता लगाएगा कि अगर चांद पर सल्फर आखिर आया तो कहां से आया? एजेंसी के वैज्ञानिक दरअसल ये जानना चाहते हैं कि अब वो ये भी खोज रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया? वहां पाया गया यह सल्फर आंतरिक रूप से मौजूद है, क्या सल्फर की उत्पत्ति वहां किसी ज्वालामुखीय घटना के कारण हुई थी या क्या यह किसी उल्कापिंड के माध्यम से चंद्रमा तक पहुंचा था, इस दिशा में भी जांच की जाएगी।
इस तरह यह उपयोगी जानकारी सामने आती है.
आपको बता दें कि प्रज्ञान कई हाईटेक उपकरणों से लैस है। इसमें मौजूद 18 सेमी लंबा एपीएक्सएस वहां मौजूद चीजों का पता लगाने की क्षमता रखता है। यह उपकरण सतह के नमूने पर अल्फा कण और एक्स-रे उत्सर्जित करता है। जो सतह पर मौजूद तत्वों के अनुसार विशिष्ट संकेत देते हैं। इस प्रकार एक्स-रे की ऊर्जा और तीव्रता को मापकर उस नमूने में मौजूद तत्वों और उनकी प्रचुरता का पता लगाया जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक