5 दिन में मिले दो तेंदुओं के शव, वन विभाग जाँच में जुटा

करौली। करौली सपोटरा के नैनिया रेंज के सांकरा वन क्षेत्र में एक सप्ताह में दो तेंदुओं की मौत हो गई। दोनों के शव एक किलोमीटर के दायरे में मिले तो वनकर्मी आपसी लड़ाई के दौरान मौत होना बता रहे हैं। नैनियां रेंज के सांकड़ा वन क्षेत्र में डगरा पठारी जंगल में केदार बाबा के देव स्थान के पास खूबका खोह और पेरिस का खोहरा में तेंदुए विचरण करते हैं. इलाके में तेंदुए के मृत पाए जाने की सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां से वह तेंदुए की लाश को नैनिया की रेंज सपोटरा चौकी ले गया। जहां क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनलाल सैनी भी पहुंचे।
तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम वन विभाग की टीम ने मेडिकल बोर्ड से कराया। एक तेंदुए का शव पांच दिन पहले मिला था और दूसरे तेंदुए का शव सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों को मिला था। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनलाल सैनी ने बताया कि नौ फरवरी को गश्त के दौरान एक तेंदुए का शव मिला था. उसकी उम्र तीन से चार साल के बीच है। उधर, केदार बाबा देवस्थान के पास पेरिस के खोहरा में एक और तेंदुए का शव मिला। दोनों के शव एक किमी के दायरे में मिले।
