फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

नालंदा। जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के बराकर गांव में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी साल अप्रैल माह में शादी हुई थी। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतिका रुदल मांझी की 19 वर्षीय पत्नी मांगो देवी है।
घटना के संबंध में मृतिका के परिजन सिद्धेश्वर मांझी ने बताया कि दहेज में बाइक और रुपए की बार-बार मांग की जाती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी विवाद के कारण पति और ससुराल के परिवारों ने मिलकर गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मायके वालों को दिया। जिसके बाद मायकेवालों ने गाँव पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी। जबकि गांव में चर्चा है कि पति-पत्नी के विवाद में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
राजगीर प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टिया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन मायके वाले दहेज नहीं देने पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक