Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा, एसपी-कलेक्टर ने किया स्वागत

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। सभी युवाओं ने वापस आकर मुख्यमंत्री साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम रवि राही को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर व एसपी ने स्वयं बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं की वापसी का प्रयास किया। प्रशासन की सक्रियता और कार्यशीलता से पांचों युवा लौट आए हैं। इनमें 19 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय जसमन, 20 वर्षीय संदीप, 22 वर्ष अजीत, 19 वर्षीय हरीनाथ शामिल हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं।

पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं। ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं। सरगुजा की प्रशासनिक टीम लगातार संपर्क में रही। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक