सुहाना ने ऐसे की जरूरतमंद की मदद, वीडियो वायरल, नई रेंज रोवर के साथ मंदिर पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अपने फैंस के लिए आएदिन इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस और बोल्ड फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। सुहाना को कई पार्टी और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। कह सकते हैं कि सुहाना फिलहाल बॉलीवुड की सर्वाधिक लोकप्रिय स्टार किड में से एक हैं।
सुहाना जल्द ही ‘द आर्चीज’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। इस मूवी में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सहित कुछ और स्टार किड भी डेब्यू करेंगे। इस बीच सुहाना ने एक ऐसा काम किया है जिसे देखने के लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में सुहाना को मुंबई में एक इवेंट में मां गौरी खान के साथ देखा गया। वहां से लौटते समय जब सुहाना कार की तरफ बढ़ने लगीं तो कुछ जरुरतमंद लोग उनसे पैसे मांगने लगे।
इस पर सुहाना ने तुरंत ही पर्स खोलकर उसमें से कुछ रुपए निकाले और एक महिला को थमा दिए। इसके बाद उन्होंने एक और नोट निकालकर दूसरी महिला को दे दिया। इस मदद के बाद सुहाना के चेहरे पर संतोष का भाव झलक रहा था। सुहाना का यह वीडियो तेजी से वयरल हो रहा है।
जितेंद्र के साथ सेल्फी के लिए फैंस ने लगाया जोर
कई दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज एक्टर जितेंद्र (81) ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक और कार जोड़ ली है। उन्हें हाल ही में मुंबई के शनि मंदिर में दर्शन करने के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस उन्हें देख बेकाबू हो गए। वे किसी भी तरह से अपने चहेते स्टार के साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश में लग गए। अभिनेता ने भी आस-पास जमा हुई भीड़ का अभिवादन किया।
इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने जितेंद्र को कैमरे में कैद कर लिया। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जितेंद्र नई कार रेंज रोवर के चलते भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर वे अपनी कार में बैठकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.32 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि एक जमाने में अपनी डांसिंग, एक्टिंग और स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाले जितेंद्र लंबे अरसे से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। वे परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि वे कभी-कभार अवार्ड शो और टीवी रियलिटी शो में नजर आ जाते हैं। जितेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी और रेखा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। जितेंद्र ने बॉलीवुड में लम्बी पारी खेली।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक