भाजपा नेता विपिन परमार ने साधा निशाना

चम्बा। प्रदेश में कांग्रेस की संवेदनहीन सरकार है। जिला चम्बा के भांदल क्षेत्र में कुछ समय पहले एक युवक की निर्मम हत्या हो गई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तक पीड़ित परिवार से नहीं मिले, संवेदना प्रकट करने उनके घर तक नहीं पहुंचे। यह बात भाजपा चम्बा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन सिंह परमार ने चम्बा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चोरी, डकैती व लूटपाट की वारदातें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। नशे का अवैध कारोबार बढ़ा है। प्रदेशभर में पिछले 9 माह में दुष्कर्म के 250 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 2000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी-डकैती के लगभग 800 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इस कारण अव्यवस्था का आलम है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि स्कूल, काॅलेज व स्वास्थ्य संस्थानों में सैंकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने 1800 से अधिक कोरोना वाॅरियर्ज को निकाल दिया। एक तरफ वैक्सीन तैयार करने वालों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं 3 वर्ष तक कोरोना से निरंतर लड़ने वाले कोरोना वाॅरियर्ज स्टाफ को कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह उनके साथ अन्याय है।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि मेडिकल काॅलेज चम्बा की हालत काफी दयनीय है। यहां चिकित्सकों के 230 पद स्वीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में 100 चिकित्सक ही सेवारत हैं। वहीं मेडिकल काॅलेज में सिर्फ 20 फीसदी ही तकनीकी स्टाफ उपलब्ध है। इनमें से कुछ अस्थायी तौर पर नियुक्त हैं और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार साधन व सुविधाएं जुटाने में नाकाम रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री हंसराज ने बताया कि अस्पतालों में जरूरत संबंधित दवाओं की व्यवस्था तक नहीं रह गई है। भाजपा सरकार के समय 300 से अधिक दवाएं मुफ़्त में वितरत की जा रही थीं। इस समय सरकारी खजाना खाली हो चुका है। मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जानता तरस रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश सचिव मुनीश चौहान, विशाल चौहान और जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल आदि मौजूद रहे। वहीं विपिन सिंह परमार सहित चुराह के विधायक डाॅ. हंसराज, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के गत दिनों स्वर्गवास होने की दुखद घड़ी में बुधवार उनके निवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों के साथ मिलकर संवेदना प्रकट की एवं ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक