रांची के जमीन कारोबारी के बेटे की जमशेदपुर के होटल में मौत

 
रांची : रांची के लालपुर निवासी जमीन कारोबारी संजय जायसवाल के बेटे अश्विन जायसवाल की गुरुवार को मौत हो गई। वह 11 दिनों से जमशेदपुर साकची कालीमाटी रोड स्थित एक होटल में रह रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अश्विन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। संजय जायसवाल का रांची में शराब का कारोबार था, उनका जमीन का भी कारोबार है। होटल कर्मचारियों का कहना है कि अश्विन 20 मार्च को एक लड़की के साथ शाम में आया था। दोनों कमरा नंबर 405 में ठहरे थे। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे लड़की ने होटल कर्मचारियों को बताया कि अश्विन की तबीयत खराब हो गई है। एंबुलेंस को बुलवाया। इसके बाद उसे टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जमीन की खरीद बिक्री के लिये जाते थे जमशेदपुर
इधर संजय जायसवाल समेत पूरा परिवार जमशेदपुर पहुंच गये। जानकारी के अनुसार अश्विन की उस युवती से शादी तय हो गई थी। संजय जयसवाल ने बेटे की अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि उन्होंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है। संजय जायसवाल का कहना है कि उनका बेटा 1 सप्ताह से होटल में किसी निजी काम से ठहरा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया में मौत का कारण दम घुटने से होने की बात लिखी है। अश्विन ने बुधवार की रात पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था। होटल कर्मियों का कहना है कि अश्विन हर दिन बाहर से खाना मंगा कर खाता था। अश्विन की बीएमडबल्यू कार अब तक होटल के बाहर खड़ी है। अश्विन जायसवाल कि जमशेदपुर में जमीन है। उसी की खरीद बिक्री के लिए वह वहां जाया करते थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक