उदयपुरवाटी में 7 मार्च को होगा होलिका दहन और 7 को ही खेली जाएगी धुलंडी

झुंझुनू। झुंझुनू क्षेत्र में सात मार्च फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट के बाद रहेगा। 7 मार्च को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए महिलाएं सुबह से ही होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इस बार होली के दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। होलिका दहन के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग रहेगा। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहा है। शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के स्वराशि में होने से हंस नाम का राज योग बन रहा है। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को शुभ फल और लाभ मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित उपेंद्र शर्मा के अनुसार प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई ग्रह अपने उच्चतम स्तर पर होंगे, जिसका असर कई राशियों के लोगों पर पड़ेगा। मेष राशि वालों के लिए होलिका दहन के बाद अच्छे पलों की शुरुआत हो सकती है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में है, लेकिन नए सनातन वर्ष में मेष राशि में गोचर करेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुलने की संभावना है। मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए शुभ कार्य पूर्ण होने और आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के योग हैं। सिंह राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। धनु और मीन राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव रहेगा।
उदयपुरवाटी शहर के बस स्टैंड पर 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर मुख्य होली का दहन किया जाएगा. यहां अनुमंडल पदाधिकारी रामसिंह राजावत मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे और राज पंडित ओम प्रकाश शर्मा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर होली का दहन करवाएंगे. शहर के मुख्य बाजार, संगम चौक, एसबीआई के सामने, घूमचक्कर, घाट नाला, पंचबत्ती, 7 बत्ती, चुंगी नंबर 3, नई मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर भद्रा के बाद सुबह 5:17 बजे होली जलाई जाएगी. सात मार्च को शहर में रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर युवाओं से लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह है। केशव राय जी मंदिर में खेली जाएगी होली। शहर में सुबह भीगी अरंग की गेंदें खेली जाएंगी और शाम को सूखे गुलाल से होली खेली जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक