इटर्नल स्कूल की ब्राह्मी ने इंस्पायर अवार्ड मानक में रचा इतिहास

शाजापुर। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत हाल ही में 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10वीं राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में शाजापुर के इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज की कक्षा 8वीं की छात्रा ब्राह्मी जैन ने सफलता हासिल कर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित होकर आए श्रेष्ठ 441 बाल वैज्ञानिकों ने अपने इन्नोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी में देश के अन्य राज्यों के साथ साथ मध्यप्रदेश के 13 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लेकर अपने इन्नोवेटिव आइडिया पर आधरित प्रोटोटाइप को वैज्ञानिकों के समक्ष प्रदर्शित किया था।

इस प्रतियोगिता में शाजापुर के इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज की कक्षा 8वीं की छात्रा ब्राह्मी जैन द्वारा स्कूल शिक्षक शैलेंद्र कसेरा के तकनीकी मार्गदर्शन में मैकेनिकों को वाहनों की मरम्मत करने के दौरान आने वाली समस्याओं को कम करने वाली मैकेनिक सीट की डिजाइन के प्रोटोटाइप को प्रस्तुत किया गया था। इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया था। इस प्रदर्शनी में देश के अलग – अलग राज्यों से आए श्रेष्ठ इन्नोवेटिव आइडिया प्रोटोटाइप में से सर्वश्रेष्ठ 60 इनोवेटिव आइडिया प्रोटोटाइप का चयन किया गया। जिसमें से म. प्र. के 4 बाल वैज्ञानिको का चयन हुआ। जिसमें शाजापुर की ब्राह्मी ने अपना स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया। बाल वैज्ञानिक ब्राह्मी जैन को 11 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इटर्नल स्कूल की ब्राह्मी जैन को अब राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप में राष्ट्रपति के समक्ष अपने इन्नोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत करने के साथ-साथ सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम में जापान जाने का भी अवसर प्राप्त होना संभावित है। ब्राह्मी का चयनित होना इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर पर शाजापुर जिले से बाल वैज्ञानिको में चयनित होने वाली पहली छात्रा है। स्कूल की छात्रा बाल वैज्ञानिक ब्राह्मी की इस विशेष उपलब्धि पर जिलाधीश किशोर कन्याल, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे , जिला विज्ञान अधिकारी दिनेश सोनी तथा संस्था प्राचार्या डॉ. सौदामिनी झाला सहित समस्त शिक्षक स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।