108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

चंडीगढ़। आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ी कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एंबुलेंस चालक और कर्मचारी हड़ताल पर जाने पर मजबूर हो जाएंगे।

यूनियन के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह निज्जर नेे सोमवार को प्रेेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लंबे समय से उनकी मांग है कि ठेका प्रथा बंद कर सरकार उनकी सेवाएं अपनेे अधीन ले। इसके अलावा 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय तय हुआ था कि 108 कर्मचारियों का तबादला दूरदराज क्षेत्रों में नहीं किया जाएगा लेकिन अब कर्मचारियों का 200 से 300 किलोमीटर दूर तबादला कर रही है।

उन्होंने कहा उनकी मांगों में कर्मचारियों का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा करवाये जाने, कोविड काल में बंद कर दी गई छुट्टियों को बहाल करने, एंबुलेंस चालकों की ड्यूटी 12 के बजाय आठ घंटे करने और अपनेे हक के लिए आवाज उठाने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करनेे की मांगें शामिल हैं।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक