Top Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष पाने पूर्व अध्यक्ष पुन: सक्रिय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही कांग्रेस के भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष रहे पूर्व अधिकारी ने पावर कंपनी में फिर से अध्यक्ष बनने पुन: सक्रिय हो गए हैं। वे इस बार पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी रहे विवेक सक्सेना का सहारा ले रहे हैं। इनके माध्यम से वह सत्तापक्ष के कई नेताओं से संपर्क साध चुके हैं। जैसा की होता आया है कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सत्ता में पद चाहने वाले लोग पुन: सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोग यह भी नहीं देख रहे हैं कि वे कांग्रेस के शासनकाल में पद रहने के बाद भी भाजपा सरकार में पद पाने एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके शैलेंद्र शुक्ला इस पद को पुन: पाने एड़ीचोटी को जोर लगा रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क करने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का विशेष कर्तव्य रहे विवेक सक्सेना का सहारा ले रहे हैं। वे हर जगह विवेक सक्सेना को ही साथ लेकर जाते हैं। इसे लेकर भाजपा में प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है और विवेक सक्सेना के इस रवैये को लेकर नाराज हैं।  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष रहे शैलेंद्र शुक्ला को तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने किसी विवाद के चलते कार्यकाल पूरा होने के पहले ही हटा दिया था। कहा तो यहां तक जाता है कि उन्हें कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के कहने  पर  ही यह पद सौंपा था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक