टोल विवाद को लेकर फिर से धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष

सोनीपत। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334B के झरोठी टोल पर भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच में विवाद तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। कल देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के खिलाफ टोल पर धरना दिया था।
वहीं आज फिर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीण टोल कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं। आसपास के ग्रामीण और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि टोल को मेरठ की तरफ शिफ्ट किया जाए और आसपास के ग्रामीण को फ्री गंतव्य सुविधा दी जाए।
