ब्लड शुगर कम होने के क्या है लक्षण

बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण मधुमेह एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। अगर किसी का शुगर लेवल बढ़ गया है तो वह खान-पान पर नियंत्रण रखकर और दवा या इंसुलिन की मदद से इसे कंट्रोल कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर लेवल का बढ़ना जितना गंभीर होता है ब्लड शुगर लेवल का कम होना उतना ही खतरनाक होता है। निम्न रक्त शर्करा को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है।
निम्न रक्त शर्करा के लक्षण
ब्लड शुगर कम होने पर सिरदर्द होता है।
कंपकंपी, चक्कर आना, भूख, भ्रम, चिड़चिड़ापन, दिल की धड़कन का बढ़ना भी लो शुगर के लक्षण हैं।
त्वचा का पीला पड़ना, पसीना आना और कमजोरी
अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो दौरे भी पड़ सकते हैं।
ब्लड शुगर लो हो तो समय पर इलाज न हो तो कोमा में जाने का खतरा रहता है।
शुगर कम क्यों हो जाती है
लो ब्लड शुगर कई कारणों से हो सकता है।
दवाओं और इंसुलिन के इंजेक्शन के ज्यादा इस्तेमाल से शुगर लेवल कम हो सकता है।
अगर डायबिटीज के मरीज खाना छोड़ दें या कम खाना खाएं तो उनका ब्लड शुगर लो हो सकता है।
लो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के टिप्स
1. डॉक्टर की सलाह पर रोजाना ब्लड शुगर की जांच कराएं।
2. घर से बाहर जाने से पहले नाश्ता करके निकलें।
3. ब्लड शुगर कम होने पर कार्बोहाइड्रेट युक्त स्नैक्स खाएं।
4. ब्लड शुगर लो हो तो उसे बढ़ाने के लिए मिठाई, चॉकलेट न खिलाएं। चीनी, गुड़, ग्लूकोज पाउडर का सेवन करें।
5. आप आधा कप फ्रूट जूट पी सकते हैं.
6. ओआरएस का घोल पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होने पर मेंटेन रहता है।
7. एक कप दूध पिएं। आप एक चम्मच शहद भी ले सकते हैं।
