झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, कई हिस्सों में हल्की बारिश

झारखंड : झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई हिस्सों में तापमान गिरने लगा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हालांकि अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। झारखंड के कुछ हिस्सों में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। दुर्गा पूजा के दौरान हल्की- हल्की ठंड महसूस हो सकती है। झारखंड में आज मौसम शुष्क रहने रहेगा। कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेसि के आसपास होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के आसपास खाड़ी के मध्य हिस्से में बन रहे निम्न दबा‌व क्षेत्र बन रहा है इसका हल्का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। इससे कहीं-कहीं हल्के बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है।

पूरी तरह साफ रहेगा मौसम
अबकी बार दुर्गा पूजा में वर्षा के आसार कम हैं लेकिन मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से लोग थोड़ा सहम गये हैं कि कहीं मेला के दौरान बारिश ना हो जाए। हालांकि शहर में जितने भी पंडाल बने हैं वह वाटर प्रूफ हैं। इस बार दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी मौसम साफ रहने का संकेत दिया है, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को घूमने फिरने में कोई परेशानी नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद कहते हैं कि पूरे राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है। दुर्गा पूजा में लोग घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं, मौसम बढ़िया रहेगा, वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। राज्य में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक