पुलिस ने सुलझाई एन.आर.आई. महिला के कत्ल की गुत्थी, 2 गिरफ्तार

पटियाला। पटियाला पुलिस को एन.आर.आई. महिला के मर्डर केस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला ने एन.आर.आई. महिला के कत्ल केस की गुत्थी को सुलझा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे जानकारी देते एस.एस.पी. पटियाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदुगर साहू उर्फ राहुल और अमरीक सिंह उर्फ रिंकू के रूप मे हुई है। आरोपी उक्त महिला के घर में पेंटर का काम किया करते थे। इनसे वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रामदुगर साहू को सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने बिहार से बिहार पुलिस की मदद के साथ गिरफ्तार किया है। गत 2 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि रणधीर कौर उम्र 70 साल पत्नी निर्मल सिंह निवासी गांव भेडवाल झुंगिया थाना खेड़ी गंडा का कत्ल हो गया है। जांच के दौरान रणधीर कौर के शरीर से सोने के गहने चोरी हुए मिले, जिससे आशंका जताई गई कि उसके साथ लूट के बाद कत्ल को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 5 दिनों में ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक