नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इस निर्देश के अनुक्रम में थाना को देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड करने के वांछित अभियुक्त संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त- संजय कुमार पुत्र राजबहादुर कश्यप नि0 केवलपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-47/2023 धारा 354ख, 506 भादवि 7/8 पास्को एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोंडा। गिरफ्तार कर्ता टीम- उ0नि0 नीरज सिंह मय टीम।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक