भाई ने अकेला पाकर 5 साल की मासूम से किया कुकर्म, मामला दर्ज

पाली। पाली 5 साल के मासूम से उसके रिश्ते के भाई ने कुकर्म किया। शाम को परिजन घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की। सुमेरपुर SHO देवेन्द्र सिंह ने बताया घटना बुधवार को सुमेरपुर कस्बे में हुई। 5 साल के मासूम के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि हमेशा की तरह वह बुधवार सुबह 9 बजे पत्नी के साथ मजदूरी पर चला गया था। पिछे घर पर उसके 8 साल और 5 साल का बेटा था। शाम करीब 6 बजे घर लौटे तो 5 साल का बेटा बेहोशी की हालत में मिला। जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। बड़े बेटे ने बताया कि दिन में रिश्ते का भाई घर आया था। जिसने कपड़े खोलकर गंदी हरकतें की। उसने टोका तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर 5 साल के मासूम से ज्यादती की। देर रात परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी मासूम के रिश्ते का भाई है।
गुंदोज गुड़ा एंदला थाना अंतर्गत डिंगाई के निकट डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर गुंदोज पुलिस चौकी यातायात प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंचे। घायल को पाली के बांगड़ अस्पताल में करवाया भर्ती, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि युवक पाली से सुमेरपुर की तरफ बाइक लेकर जा रहा था। बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मंे यह घायल हो गया। अभी तक परिजन का पता नहीं चला। घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने बाइक को जप्त कर कार्रवाई शुरू की।
