महापंचायत में भाजपा ने सर्वसमाज के विकास का काम किया: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल

चूरू: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पारखों के नोहरे में सर्व समाज की महापंचायत में कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सर्व समाज के विकास के बारे में सोचा है और काम किया। उन्होंने कांग्रेस को धोखा देने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि इस पार्टी ने सदैव भाई को भाई से लड़ाया है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी राजनीति सेवा की रही है। उन्होंने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. अजीत सिंह शेखावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।