‘भाबी जी घर पर हैं’ में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाभी

मुंबई | ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शो से एक लंबा ब्रेक ले रही हैं। एक्ट्रेस के शो से ब्रेक की वजह पारिवारिक है। उनको बेटी के एडमिशन के लिए अमेरिका के शिकागो जाना है इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले कुछ शो में दर्शक उनको ‘भाबी जी घर पर हैं!’ में ना देख पाएं।
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे 18 साल की बेटी की मां हैं। उनका कुछ समय पहले पति पीयूष पूरी से अलगाव हो चुका है। पति से अलग रहते हुए वह बेटी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। स्कूल पूरा होने के बाद शुभांगी बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेज रही हैं। बेटी पहली बार अमेरिका जा रही है तो शुभांगी भी उनके साथ जा रही हैं। शुभांगी एक महीने तक अमेरिका रहकर बेटी को शिफ्ट होने में मदद करेंगी।
इसके बाद वो लौट आएंगी। शुभांगी ने ‘भाबी जी घर पर हैं!’ से एक महीने की छुट्टी ली है। इसके बाद वो काम कर लौट आएंगी। जानकारी के मुताबिक शुभांगी ने कुछ शो की शूटिंग पहले से कर दी है ताकि मेकर्स को ज्यादा परेशानी ना हो। वो पहले ही शूटिंग कर चुकी हैं, ऐसे में एक-दो शो में ही दर्शकों को अंगूरी भाभी नहीं दिखेंगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक