पूर्व राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता को विजिलेंस ने किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह कांगड़ की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। विजिलेंस ने कांगड़ को तलब किया है। बता दें कि भाजपा नेता कांगड़ पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं जिसे लेकर विजिलेंस जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि 2017 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उस समय कांगड़ को राजस्व मंत्री बनाया गया था। हालांकि जब कैप्टन को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो कांगड़ की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई थी। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां समेत कई नेताओं पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक