अलीगढ में राम मंदिर के लिए बना रहे हैं चार क्विंटल का ताला

अलीगढ़ से अमित शर्मा की रिपोर्ट
अलीगढ़। ताला और तालीम के लिए मशहूर महानगर में ज्वालापुरी निवासी ने राम मंदिर के लिए चार सौ किलो वजनी ताला बनाया हैं। इसको दुनिया का सबसे वजनी ताला भी बताया जा रहा हैं। अब इसकी साज सज्जा के लिए तीन लाख रूपये की जरूरत पड़ रही हैं इसलिए कारीगर ने लोगो से मदद मांगी हैं। पूरी तरह से तेयार होने के बाद ताले को राम मंदिर को भेजा जायेगा। कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुकमणि शर्मा ने दिन रात मेहनत करके इस ताले को बनाया हैं।
छह फीट दो इंच लंबे और दो फीट साढ़े नौ इंच चौड़ा ताले को बनाने मे पैंष्ठ किलो पीतल लगा हैं। तीन फीट चार इंच लंबी चाबी इस ताले की तीस किलो की हैं। इसको बनाने मे करीब दो लाख का खर्चा आया हैं। इसे बनाने मे छह महीने का समय लगा था। सत्यप्रकाश शर्मा की इच्छा है कि इसे और बेहतर बनाया जाये जिसके लिए उन्हें पैसों की दरकार हैं। पिच्छले दिनों इस ताले को महानगर की नुमाइश् मे भी सजाया गया था। इसी ताले के कारण इन्होंने महानगर मे प्रसिद् हुए थे। इसे जल्द से जल्द अयोध्या भेजने की तै यारी हैं वहां के ट्रस्ट से बातचीत हो गयी हैं।
