Fire-Boltt ने किया Phoenix AMOLED स्मार्टवॉच को लॉन्च

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉचेज की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Fire-Boltt ने Phoenix AMOLED स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है और इसमें हार्ट रेट सेंसर और SpO2 लेवल मॉनिटर मिलते हैं।
इसका प्राइस 2,199 रुपये का है। इसे Fire-Boltt की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह गोल्ड, ब्लैक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें इनबिल्ट गेम्स भी मिलती हैं। इस कैटेगरी में Fire-Boltt तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल है। इसने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज भी बढ़ाई है।
Fire-Boltt Phoenix AMOLED के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्चवॉच में राउंड डायल1.43 इंच (466×466 पिक्सल) HD डिस्प्ले 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है जिससे यूजर्स अपने स्मार्टवॉच से वॉच को लिंक करने के बाद कॉल्स कर सकते हैं। यह इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ है। Fire-Boltt Phoenix AMOLED में SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स हैं। यह 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इसमें Siri और OK Google वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी है।
इस महीने Redmi Watch 3 Active भी लॉन्च की गई थी। हाल ही में इसे कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसका डिजाइन अन्य स्मार्टवॉचेज से बेहतर है और कंपनी ने इसे अफोर्डेबल प्राइस के साथ लॉन्च किया है। यह अपने स्क्वेयर डिजाइन के साथ Apple वॉच की तरह दिखती है। इसका प्राइस 2,999 रुपये का है। इसे प्लेटिनम ग्रे या चारकोल ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में 1.5 प्रतिशत की कमी आई थी। हालांकि, भारत में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक