सनकी पति ने पत्नी को मारी गोली

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां सनकी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही यह पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र की है। वही मृतका के पिता ने दामाद सहित 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वही इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका के पति का उसके भाभी से अवैध संबंध था। वही पत्नी इसका विरोध करती थी। रविवार की देर-रात दाउदनगर पेट्रोल पंप के समीप बांध पर गोली मारकर हत्या कर दी। वही सूचना पाकर मौके पहुंची शाहपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतका की शादी 5 साल पहले थी। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। वही इस घटना को अंजाम देने के बाद पति समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पहुंची शाहपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने दामाद सहित 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है की मृतका के पति का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर दोनों के बीच में हमेशा आपस में विवाद होता था। उसी को लेकर पति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
