10 को भरतपुर आएंगे सीएम गहलोत, कामां से कार्यकर्ता सभा में जाएंगे

भरतपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरतपुर के कामां का 7 सितंबर को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। सीएम अब 10 सितंबर को कामां पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भीलवाड़ा में एक सभा है, जिसमें कामां के ही करीब 4 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कामां विधानसभा क्षेत्र के अमरूका में 7 सितंबर को एक सभा प्रस्तावित थी, लेकिन 6 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भीलवाड़ा में विशाल जनसभा है।
जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कामां मेवात क्षेत्र से चार हजार कार्यकर्ताओं को सभा में पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। भीलवाड़ा की सभा की तैयारी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। करीब चार हजार कार्यकर्ता कामां विधानसभा क्षेत्र से भीलवाड़ा सभा में शामिल होंगे। जिनकी तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं। भीलवाड़ा सभा से लौटने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अमरूका में प्रस्तावित 10 सितंबर की सभा की तैयारी में जुट जाएंगे और सीएम के आने पर उनका भव्य स्वागत करेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक