खेल-संगीत-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर किए सम्मानित

कुनिहार। हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में 51वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, जिसमें भारत सरकार के मंत्री व उद्योगपति मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था द्वारा हिमाचल सहित देश की प्रतिभाओं को जिन्होंने खेल, संगीत, शिक्षा व समाजिकता के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया। इस दौरान उन्हें सम्मनित किया गया। वहीं डुमैहर स्कूल में डीपीई के पद पर कार्यरत, वह भारतीय लडक़ों की बास्केटबाल टीम को पहली बार स्वर्ण पदक जितवाने में सफल रहे। उन्होंने 2023 में बर्लिन में आयोजित हुई खेलों में भारतीय बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया।

राज कुमार पाल को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मनित किया गया। वहीं प्रशिक्षित खिलाड़ी अवनिश कौंडल को भारतीय कप्तान के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मनित किया। साथ ही पर्वतारोही बलजीत कौर, संगीत के क्षेत्र में डा.कमला कौशिक, उद्योगपति मोहिंद्र शर्मा, कांगड़ा को-ओपरेटिव बैंक के संस्थापक बीआर शर्मा सहित देश की कई विभूतियों को सम्मानित किया। अर्पित पाल व कशिश पाल को 12वीं कक्षा तथा अलंकृत पाल व शगुन पाल को दसवीं कक्षा की मैरिट सूची में आने पर नकद पुरस्कार दिया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक