23 वर्षीय युवक के घर से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

कांगड़ा। जिला कांगड़ा के गगल क्षेत्र में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक से 6.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय शुभम उर्फ शिवा निवासी गगल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शुभम के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शुभम के घर पर दबिश दी और उसके घर से 6.98 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी अंकित शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।