नहीं थम रहा सिलसिला, नशे का इंजेक्शन लगाती लड़की को लोगों ने दबोचा

अमृतसर। पंजाब में नशा इस कदर बढ़ गया है कि पहले तो लड़के और अब लड़कियां भी किसी बात में पीछे नहीं है। आज कल की नौजवान लड़कियां भी नशे की ग्रस्त में आ रही है। पिछले कुछ दिन पहले भी अमृतसर में एक लड़की द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाने की वीडियो सामने आया था। ऐसा ही एक मामला जिले में फिर से देखने को मिला है जहां एक लड़का और एक लड़की किसी सुनसान जगह पर नशे का टीका लगा रहे थे। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें नशा करते देख लिया। लोगों को देखते ही लड़का वहां से भाग गया और लड़की को उन लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। जब लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने की बात की तो लड़की ने डर के मारे आगे से नशा न करने की बात कही। लड़की ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है आगे से ऐसा काम नहीं करेगी। उसने लोगों से कहा कि, ‘कृपा मुझे पुलिस के पास मत लेकर जाना अगर मैं आगे से ऐसा करूंगी तो, बेशक जो चाहे वह कर सकते हो।’ लड़की की बातें सुनने के बाद वहां पर खड़े लोगों ने उस लड़की को छोड़ दिया।
