मुजफ्फरनगर में भयंकर ठंड, तीन डिग्री तक लुढ़का पारा, लोगों की परेशानी बढ़ी

मुजफ्फरनगर। ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह का तापमान तीन डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को धूप निकलने के बावजूद भी मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है। शीतलहर के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कोहरे के चलते सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है। जनपद भर में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। शीतलहर ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी की हुई है। शुक्रवार को पड़ौसी जनपद शामली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन शनिवार को मुजफ्फरनगर भी उसी पायदान पर आ गया।
न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर जाने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। रूम हीटर और अलाव पर हाथ तापकर राहत महसूस की। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। पारा नीचे जाने के साथ-साथ वातावरण में कोहरा भी आ रहा है। सुबह और शाम सड़कों पर कोहरे की आमद वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। दिन छिपते ही जिले को कोहरे की चादर अपने आगोश में ले लेती है। रात भर सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते हैं। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन संचालन में परेशानी हुई। कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक