पहले मतदान फिर काम, कलेक्टर ने किया मतदान

बेमेतरा। कलेक्टर पी.एस ने आज सुबह जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर सुबह मतदान पहुंच गये थे। कलेक्टर ने लाईन में लगकर अपनी बारी पर मतदान किया। इसके बाद वोटर सेल्फी जोन जाकर सेल्फी ली। इसके बाद वह जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों के अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले।
