न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, कुलदीप ने कप्तान टॉम लैथम को पवेलियन लौटाया

धर्मशाला। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की दो टॉपर टीमें भारत और न्यूजीलैंड आज (22 अक्टूबर) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शारदुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल ने वनडे करियर की 5वीं फिफ्टी पूरी कर ली है और 5वें शतक के करीब हैं।
कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को अपना शिकार बनाया। वह कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए। कुलदीप का यह मैच में पहला विकेट रहा।
रचिन रवींद्र 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। यह शमी का दूसरा विकेट है।
टीम इंडिया को तीसरे विकेटकी तलाश है। वहीं रचिन रविंंद्र ने अपना तीसरा वनडे अर्धशतक जड़ दिया है।
मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। विल यंग 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपनी पहली बॉल पर बोल्ड किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 19/2 हो गया है।
मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर डेवोन कॉन्वे को 0 पर आउट किया। श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा।