5 नवंबर को प्रदेश राजद कार्यालय पटना में आयोजित करेंगे श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह: फूलेना

लखीसराय। पूर्व विधायक फुलेना सिंह की देखरेख में आगामी 5 नबंवर 2023 को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त बातें पूर्व विधायक फूलेना सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इसमें लखीसराय जिले से लगभग तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए जिले भर में खासकर श्रीबाबू के समर्थक इलाकों में युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब हो कि प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की ओर राजद कार्यालय पटना में आगामी पांच नवंबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह मनाए जाएंगे। इस बीच आयोजित होने वाले जयंती समारोह में पूर्व विधायक फुलेना सिंह के नेतृत्व में लखीसराय विधान सभा सहित जिले भर से लगभग तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एवं समर्थक इस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व विधायक फुलेना सिंह श्री बाबू समर्थकों के बीच लगातार भ्रमण करने लगे हैं। आगे सिंह ने कहा कि बाबू जयंती समारोह की सफलता के लिए उनके स्तर से हर संभव तैयारियां की जा रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पटना आने -जाने ,खाने-पीने के लिए बस(परिवहन) एवं अन्य वाहन सुविधा की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।