चेहरे से मुंहासे हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे

आज के समय में बहुत से लड़के – लड़कियां एक बात से बहुत परेशान होते है और वह है चेहरे पर कील – मुंहासो का होना। किसी के भी चेहरे पर दाग – धब्बे अच्छे नहीं लगते और इससे एक खुबसूरत चेहरा भी बदसूरत नजर आने लग जाता है। ऑयली स्किन पर पिम्पल्स निकलने की समस्या अधिक होती है। पिम्पल को अगर हाथ से फोड़ दे तो पिम्पल्स के दाग चेहरे पर रह जाते है। अक्सर कील मुंहासों के ज़रिए शरीर की गर्मी बाहर निकलती है जो खाने पिने की गलत आदतों से हो जाती है। अगर त्वचा को पोषण देने वाली चीज़े खाए और तले हुए फुड से दूर रहे तो बार बार पिम्पल का निकलना रोक सकते है। अगर मुहासे हो जाए तो मुहासे हटाने के यह नुस्खे आजमाए।
 पुदीने का इस्तेमाल : अपने चेहरे से दाग और धब्बो को दूर करने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते है। पुदीने में काफी मात्रा में मेंथॉल होता है जो आपके मुंहासो में जलन को कम कर देता है। आप पुदीने के रस को अपने मुंहासो पर लगाये और कुछ समय बाद उसे पानी से धो ले।
 मेथी का प्रयोग : मेथी हमारे चेहरे को साफ़ रखने में सहायक होती है। यह दाग – धब्बे हटाने काफी सहायता करती है। मेथी के पत्तो का या मेथी के बीजो को उबालकर आप इनका पेस्ट बना सकते है और जहाँ आपके पिम्पल निकले है वहां पर उपयोग कर सकते है। इसके पेस्ट को अपने चहरे पर कुछ देर लगाये रखे और फिर पानी से धो ले।
बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।
 ओट्स : ओट्स की सहायता से आप चेहरे के लिए पैक बना सकते है। ओट्स मे नींबू और शहद को मिलाकर इसका पेस्ट बना कर चेहरे को हल्के हाथ से मसाज करे तथा इसे 10 मिनट मे गर्म सुहाते पानी से धो ले।
 कपूर और नारियल तेल : नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।
गुलाब जल : गुलाब जल फेस क्लीन करने में काफ़ी उपयोगी है। गुलाब जल में काली मिर्च के दस से बारह दाने पीस कर मिलाये और रात को चेहरे पर लगा कर सुबह गुनगुने पानी से फेस धो ले। इस उपाय से स्किन पर निखार आता है और मुंहासे भी साफ़ होते है।
डिस्प्रिन : डिस्प्रिन की गोली को थोड़ासा पानी में मिला के कील मुहासे वाली जगह पर लगा दे।
 करेला : इस का रस सवेरे खाली पेट पिए और इस की सब्जी खाए और इसे पीस के चेहरे पर लगाये।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक